लतीफ पुर पंचायत के मजरे दलथम्भा निवासी जयप्रकाश गोस्वामी का इकलौता बेटा आशुतोष गोस्वामी (28) माल उपकेंद्र पर तैनात, जो इंदौर की वर्डस क्लास सर्विस लिमटेड कंपनी के रोल पर था। जो बीती 22 फरवरी की रात नवीपनाह जाने वाली विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिये वह शट डाउन लेकर डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था।
लेसा के सिस गोमती जोन के तहत माल उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मी पिछले दिनों हाईवोल्टेज करंट से झुलस गया था, जिसके उपचार के दौरान दोनो हाथ काट दिए गये। इससे संविदा कर्मचारी के परिवार पर उस वक्त मुसीबत का पहाड़ टूट गया, जब एकलौते कमाने वाले के दोनो हाथ कट गये। ये हादसा 22 फरवरी की रात को उस वक्त हुआ, जब डबल पोल पर चढ़कर संविदा कर्मचारी काम कर रहा था। हालांकि लेसा प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लतीफ पुर पंचायत के मजरे दलथम्भा निवासी जयप्रकाश गोस्वामी का इकलौता बेटा आशुतोष गोस्वामी (28) माल उपकेंद्र पर तैनात, जो इंदौर की वर्डस क्लास सर्विस लिमटेड कंपनी के रोल पर था। जो बीती 22 फरवरी की रात नवीपनाह जाने वाली विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिये वह शट डाउन लेकर डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी उसका दूसरे फीडर की लाइन से स्पर्श हो गया। इससे संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रिफ र कर दिया।
उपकेंद्र के अवर अभियंता विनीत कुमार के मुताबिक परिवारी जनों की सहमति से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उसे पीजीआई ले गये। मगर, इलाज न हो पाने से 24 फ रवरी को उसे ट्रामा सेंटर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी कंपनी को भी दी गई थी। उधर, परिवारीजनों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इलाज में आयी देरी से शरीर मे तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने व जान बचाने के लिये केजीएमयू के चिकित्सकों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े । कर्मी के परिवार में पिता जयप्रकाश गोस्वामी, मां वीना गोस्वामी, पत्नी प्रीती व तीन बेटियां महक छह, माही चार एवं मनी दो साल की हैं।