फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: परिचित युवक के कमरे में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, कोचिंग के लिए निकली थी

Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कोचिंग जाने के लिए निकली एक छात्रा का शव उसके परिचित के कमरे में मिला है। छात्रा के गले पर कसाव के निशान हैं। पिता ने हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से बुधवार सुबह कोचिंग के लिए निकली हजरतगंज निवासी 24 वर्षीय छात्रा का शव निशातगंज के भीखमपुर स्थित परिचित युवक के कमरे में मिला। छात्रा के गले पर कसाव के निशान मिले हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर महानगर पुलिस ने आरोपी पवन बरनवाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


छात्रा के पिता के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे उनकी बेटी घर से निकली थी। शाम को करीब साढ़े तीन बजे निशातगंज स्थित उनकी भतीजी की दुकान पर पवन पहुंचा। पवन ने भतीजी को बताया कि उसकी और छात्रा की लड़ाई हो गई है। आरोप है कि पवन ने छात्रा को समझाने के लिए उनकी भतीजी पर दबाव बनाया और उसे साथ लेकर अपने कमरे पर भीखमपुर पहुंचा। आरोपी के कमरे पर जब भतीजी पहुंची तो छात्रा बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। काफी आवाज देने के बाद भी छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया। घबराकर भतीजी ने घरवालों को फोन किया। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी पवन बरनवाल और छात्रा कॉलेज के समय से दोस्त थे और एक दूसरे को जानते थे। आरोप है कि पवन ने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए उसने झूठी कहानी बनाई है। बताया जा रहा है कि कमरे के भीतर छात्रा का पवन से विवाद हुआ था।

भाई को फोन कर बोला, जान दे दूंगा, आधे रास्ते से भागा आरोपी
छात्रा की चचेरी बहन का कहना है कि इस घटना के बाद उसने पवन से घर चलने के लिए कहा। इसपर आरोपी ने अपने भाई अनुज बरनवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोपी ने अपने भाई से फोन पर कहा कि वह जान दे देगा। इसके बाद छात्रा की चचेरी बहन को बाइक से कुछ दूर तक लेकर आया और रास्ते में ही उसे उतारकर भाग निकला। उधर, पवन से बात करने के बाद उसका भाई अनुज घटना स्थल पहुंचा, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। परिजनों का कहना है कि पवन बहला फुसला कर छात्रा को अपने कमरे पर ले गया था और वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के घरवालों ने बताया कि आरोपी का भाई पुलिस विभाग में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तलाश में लगाई गईं टीमें

छात्रा स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कॉलेज आते-जाते समय उसकी पवन से दोस्ती हुई थी। छात्रा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में एक छोटा भाई है। इंस्पेक्टर महानगर का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकला हैंगिंग
छात्रा के शव का बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग आया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें