जागर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार शाम को घोड़ागाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था। यह घोड़ा गाड़ी रेस बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित थी। सूचना मिली की इस रेस में कई लोगों ने रुपये दांव पर लगाये हैं। पुलिस टीम लेकर पहुंचे तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया।
लखनऊ में काकोरी के जागर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार को घोड़ागाड़ी की रेस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई लोगों ने सट्टे लगाये थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियाें केपास से नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी दुबग्गा फिरोज आलम के मुताबिक जागर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार शाम को घोड़ागाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था। यह घोड़ा गाड़ी रेस बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित थी। सूचना मिली की इस रेस में कई लोगों ने रुपये दांव पर लगाये हैं। पुलिस टीम लेकर पहुंचे तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपियों में गुलामुद्दीन, इकबाल, अबू बकर और आजाद शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14,590 रुपया किया बरामद किया है।
हर बृहस्पतिवार को होती है रेस
स्थानीय लोगों के मुताबिक हर बृहस्पतिवार को पूरे इलाके के बाजार बंद रहते है। साप्ताहिक अवकाश के कारण भीड़ कम होती है। ऐसे में इस इलाके में हर बृहस्पतिवार को घोड़ा गाड़ी रेस का आयोजन किया जाता है। जिसमें 500 से 5000 रुपये हर एक घोड़ागाड़ी पर दांव लगाए जाते हैं। जीत व हार के बाद लोगों को मोटी रकम मिलती है। जिसके कारण वहां काफी भीड़ जुटती है। यहां तक कि घोड़ागाड़ी को शामिल करने के लिए अवैध रुप से रेस कराने वाले मोटी रकम भी लेते हैं।