फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झमाझम बारिश से नहाया लखनऊ, हनुमान सेतु पर खास मेहरबानी

विज्ञापन
लखनऊ में बारिश।
विज्ञापन
लखनऊ। झमाझम बारिश ने शनिवार को राजधानी को खूब भिगोया। शनिवार शाम तक लखनऊ में कुल 39.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। शहर में सबसे अच्छी बारिश हनुमान सेतु और उसके आसपास इलाके में दर्ज की गई। यहां शाम पांच बजे तक 55 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को अलग-अलग समय में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी लखनऊ में बारिश होगी। यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान कहीं कम तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें