फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बदायूं के एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को हटाया, डीजीपी मुख्यालय की लाजिस्टिक शाखा भेजा; सात IPS का तबादला

Sat, 14 Mar 2026 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉ. बृजेश कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय की लाजिस्टिक शाखा भेजा गया है। इसके अलावा फतेहपुर, कासगंज और भदोही के कप्तान भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के दो अफसरों की हत्या की वारदात के बाद राज्य सरकार ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया है। उनको डीजीपी मुख्यालय की लाजिस्टिक शाखा भेजा गया है। इसके अलावा फतेहपुर, कासगंज और भदोही के कप्तान भी बदले गए हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर के कप्तान अनूप कुमार सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया गया है। भदोही के कप्तान अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

एसपी लाजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का एसपी बनाया गया है। गोरखपुर में एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद में तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें