फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : जल निगम भर्ती मामले में आजम खां को मिली जमानत, दो मामलों को छोड़कर सभी केसों में जमानत

Fri, 11 Mar 2022 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

2016 में जल निगम में सहायक अभियंता समेत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इनकी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आजम व अन्य पर कई आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी जल निगम में भर्ती में कथित धांधली के एक केस में आरोपी प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां को शुक्त्रस्वार को जमानत दे दी। कोर्ट ने जमानत अर्जी को यह कहते हुए मंजूर किया कि उनके खिलाफ  कुल 87 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आजम  को इस मामले सहित दो मामलों को छोड़कर सभी केसों में जमानत पर रिहा किया गया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने यह आदेश आजम की जमानत अर्जी पर दिया। अभियोजन के मुताबिक जल निगम में 1300 रिक्त पदों पर नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर एक शिकायत पर मामले की जांच विशेष जांच दल को सौंपी गई थी। दरअसल, वर्ष 2016 में जल निगम में सहायक अभियंता समेत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इनकी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आजम व अन्य पर कई आरोप भी लगे थे। कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर बगैर कोई राय व्यक्त किए जमानत अर्जी शर्तों के साथ मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें