फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संवरेगा लखनऊ-अयोध्या हाईवे, अगस्त में शुरू होगा काम

Sun, 02 Jul 2023 10:27 PM IST
ishwar ashish श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

जनवरी में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ-अयोध्या हाईवे को संवारा जाएगा। इस 120 किमी लंबे हाईवे को सुधारने पर करीब 425 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
ayodhya - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल जनवरी में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ-अयोध्या हाईवे को संवारा जाएगा। इससे 120 किमी लंबे इस हाईवे को पूरी तरह से गड्ढामुक्त किया जाएगा। सड़क बनाने से लेकर सुरक्षा उपायों और रोड साइनेज पर भी विशेष काम होगा। इस काम पर करीब 425 करोड़ रुपये नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) खर्च करेगा। हाईवे के इस सुधार से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और सुगम होगी।

विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि चार लेन वाले इस हाईवे पर सुधार के काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हमारी कोशिश है कि अगस्त में काम भी शुरू हो जाए। इस हाईवे पर 40 फीसदी सड़क कंकरीट से बनी है। इसे जरूरत के मुताबिक बदला जाएगा। बाकी 60 फीसदी भाग में 100 मिमी मोटी बिटुमिन रोड तैयार होगी, जिससे कि गाड़ियां न फिसलें। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त लेन व पार्किंग लेन भी विकसित किए जाएंगे। हाईवे पर 50 से ज्यादा अवैध कट बंद कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल और हाइवे के पास की शराब दुकानें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर कांग्रेस का जोर, यूपी पर बढ़ाया फोकस, ये है प्लान
विज्ञापन


छह लेन का प्रस्ताव टला
एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि 2024 की शुरूआत में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश भर से श्रृद्धालुओं का अयोध्या आना-जाना बढ़ेगा। ऐसे में इस हाईवे को चार से छह लेन करने के प्रस्ताव को अभी टाल दिया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब तीन साल का समय लगेगा। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी।

हाईवे को बनाएं राममय
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी एनएचएआई से कहा है कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे को राममय किया जाए। इसके लिए जरूरी कार्ययोजना अपने प्रोजेक्ट में शामिल करा लें। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि अभी 22 किमी लंबे अयोध्या बाइपास को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसमें रामनगरी की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिले। एनएचएआई अब लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भी रामनगरी के प्रतिबंब को दिखाने के लिए कार्ययोजना में जरूरी संशोधन पर काम करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें