फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: केजीएमयू में सामने आया एक और यौन शोषण का मामला, शादी का झांसा देने वाला इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 08:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के केजीएमयू में यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में इंटर्न डॉक्टर मो. आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
केजीएमयू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल को बृहस्पतिवार गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अलीगंज स्थित पीजी में रहने वाली छात्रा की कुछ समय पहले कैसरबाग आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट के निवासी मो. आदिल से मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि आदिल ने उससे दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसको अपने फ्लैट पर बुलाया और यौन शोषण किया। कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। पीड़िता को लगा कि आरोपी सच में उससे शादी करना चाहता है। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। छात्रा के दबाव बनाने पर आरोपी शादी से मुकर गया।

पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया

उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा था। युवती ने 29 दिसंबर को कैसरबाग थाने में आरोपी मो. आदिल के खिलाफ यौन शोषण और धमकाने का केस दर्ज कराया।

डीसीपी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। बयान में भी पीड़िता ने एफआईआर में दर्ज आरोप को दोहराया। इस मामले में पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में लगी थी। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि डॉक्टर आदिल मूल रूप से बरेली के रामपुर गार्डन का निवासी है। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस को उसकी लोकेशन कैसरबाग स्थित रेडक्राॅस अस्पताल के पास मिली। मौके पर पहुंच आदिल को गिरफ्तार किया 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें