लखनऊ। आईपीएल में खराब फार्म से जूझ रही लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम अपने घरेलू मैदान पर तीसरा मैच खेलने सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी। यहां टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से 22 अप्रैल को होना है। राजस्थान टीम भी सोमवार दोपहर शहर आ जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही टीमें मंगलवार को इकाना स्टेडियम पर शाम को संयुक्त अभ्यास करेंगी। घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम अभी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। ऐसे में टीम पर यहां जीत दर्ज करने का दबाव होगा।
दूसरी ओर 22 अप्रैल को एलएसजी से भिड़ने वाली राजस्थान रॉयल्स अभी तक शानदार फाॅर्म में दिखी है। टीम की सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और युवा वैभव सूर्यवंशी ने ज्यादातर माैकों पर टीम को शानदार शुरुआत दी। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम में हरफनमाैला रवींद्र जडेजा के अलावा स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर खासा दारोमदार रहेगा, जो पहले तीन सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स का अहम हिस्सा रहे थे।