आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में खेलते मानव सिंह और आर्यन सेजवाल
लखनऊ। यूपी के एकलव्य सिंह, अनुज कुमार, ओम यादव और उदय कौल ने अपने मुकाबले जीतते हुए आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड का तीसरा और अंतिम चरण आयोजित किया गया।
इसमें आठ खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई, जिसमें चार यूपी के खिलाड़ी शामिल रहे। रविवार को खेले गए मुकाबलों के तहत यूपी के एकलव्य सिंह ने यूपी के अभिषेक यादव को 6-1, 6-0, यूपी के अनुज कुमार ने दिल्ली के वंश को 6-2, 6-2, ओम यादव ने गुजरात के दिविज गोहिल को 7-5, 6-4 और यूपी के उदय कौल ने यूपी के रोहिन राज को 6-0, 6-1 से पराजित किया।
इसके अलावा महाराष्ट्र के पार्थ पाटिल ने ओडिशा के रौनक को 6-2, 6-0, दिल्ली के आर्यन सेजवाल ने दिल्ली के मानव सिंह को 6-3, 6-4, हरियाणा के प्रतीक ने यूपी के गोविंद मौर्या को 6-2, 6-0 और पंजाब के आदित्य ने यूपी के अनुरुद्ध कुमार को 6-2, 6-0 को हराते हुए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। प्रतियोगिता में सोमवार सुबह से मुख्य ड्राॅ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।