मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर बुजुर्ग को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बेटे से एक करोड़ 29 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने ठगों के खातों में 12.44 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। छानबीन में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने तीन राज्यों के अलग-अलग खातों में ठगी की रकम मंगाई थी।