End Of Ramzan: रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज में रमजान के रुखसत होने का एलान हो जाएगा। नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में तैयारी पूरी हो चुकी है।
फलस्तीन पर इस्राइल कब्जे और गाजा जारी इस्राइल नरसंहार के विरोध और किब्ला ए अव्वल बैतुल मुकद्दस की पुन: वापसी के लिए शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद विश्व कुदस दिवस मनाया जाएगा। मजलिसे उलमा ए हिंद की ओर से आसिफी इमामबाड़े में प्रदर्शन कर किया जाएगा।
अलविदा की नमाज को देखते हुए शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। 64 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एक हजार पुलिसकर्मी, 12 पुलिस अधिकारी और नौ कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। बृहस्पतिवार को पुराने शहर के संवेदनशील स्थलों पर फ्लैग मार्च किया।