फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने की पर्यावरण की अनदेखी, पांच साल में पौधरोपण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Sun, 05 Jun 2022 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा सरकार ने साइकिल ट्रैक और गौरैया संरक्षण के अलावा लॉयन सफारी, जैव विविधता वाले अनेक पार्कों और वन्यजीव अभयारण्यों का बेहतर संचालन कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार में जल, जमीन और जंगल तबाह हो रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की पर्यावरण की अनदेखी से वातावरण तेजी से प्रदूषित हुआ है। भूजल भी नीचे जा रहा है। जलवायु परिवर्तन से प्रदेश के 27 जिले संवेदनशील हैं। इन जिलों में कम बारिश की आशंका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बीते पांच साल में पौधरोपण के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में पर्यावरण संरक्षण के उपायों को प्रोत्साहित कर जनता को जागरूक करने का काम किया गया था। लखनऊ में लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क जनसामान्य के लिए ऑक्सीजन के मुख्य केंद्र बनाए गए थे। सपा सरकार ने साइकिल ट्रैक और गौरैया संरक्षण के अलावा लॉयन सफारी, जैव विविधता वाले अनेक पार्कों और वन्यजीव अभयारण्यों का बेहतर संचालन कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार में जल, जमीन और जंगल तबाह हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने, साइकिल चलाने और पर्यावरण बचाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें