उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लखनऊ में कहा, अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।