फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट: 21 मार्च से बढ़ सकती हैं 15 उड़ानें, रनवे मरम्मत के समय में होगी दो घंटे की कटौती

Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट में सुबह दस से शाम छह तक विमान सेवाएं बंद हैं। अब 21 मार्च से नया शेड्यूल जारी हो सकता है जिसके बाद विमानों की संख्या बढ़ जाएगी। 
 
विज्ञापन
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत को लेकर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विमान सेवाएं बंद हैं। 21 मार्च से मरम्मत के समय में दो घंटे की कटौती की जा रही है। इससे उड़ानों की संख्या 15 तक बढ़ सकती हैं, जिससे यात्रियों को राहत होगी। एयरलाइनों ने नए शेड्यूल को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली मार्च से रनवे मरम्मत का काम शुरू हुआ है। साथ ही समानांतर टैक्सीवे का निर्माण भी हो रहा है। इसके चलते 15 जुलाई तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विमान सेवाएं बंद की गईं। 

इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने रनवे बंद करने के समय को कम करने के लिए कहा। इसके बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की अनुमति से एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे बंद होने के समय में दो घंटे की कमी की है। 
विज्ञापन


अब रनवे मरम्मत का काम सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के बीच होगा। शाम पांच बजे से लेकर अगले दिन सुबह 11 बजे तक विमानों का संचालन होगा। अब दो घंटे का अतिरिक्त समय मिलने से उड़ानों की संख्या बढ़ सकेगी। पहली मार्च से रनवे बंद होने पर करीब 37 फ्लाइटें शेड्यूल से कम हो गई थीं। अब इनकी संख्या में वृद्घि के आसार जताए जा रहे हैं।

एक घंटे में बढ़ सकती हैं छह-सात उड़ानें
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक घंटे में छह से सात विमान आसानी से आ-जा सकते हैं। उड़ान के लिए दो घंटे का समय बढ़ने फ्लाइटों की संख्या 15 तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें