फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएएस घनश्याम सिंह समेत चार अफसर बहाल, लखीमपुर खीरी में हुई जमीन पैदाइश के मामले में हुए थे सस्पेंड

Wed, 12 Mar 2025 10:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Four officers reinstated in UP: प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर निलंबित किए गए आईएएस घनश्याम सिंह समेत चारों अधिकारियों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने बहाल किए अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर निलंबित किए गए आईएएस घनश्याम सिंह समेत चारों अधिकारियों को बहाल कर दिया है। नवंबर में आईएएस अधिकारी घनश्याम सिंह, पीसीएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह, विधेश सिंह और रेनु को निलंबित कर दिया था। आरोप था कि इन चारों अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान पैमाइश के मामलों में टालमटोल की। 

विज्ञापन


यहां बता दें कि लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा का 24 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह स्कूटी पर बैठकर कलक्ट्रेट परिसर गए और बीच सड़क पर एसडीएम से लेकर कानूनगो की शिकायत करते हुए नजर आए। इस वीडियो में विधायक कह रहे थे कि सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वेश्वर दयाल की भूमि की पैमाइश के लिए घूस में 5000 रुपये लिए गए।  इस घूस की रकम को वापस किया जाए। 

इस मामले में तत्काल उच्चस्तर से जांच के आदेश दिए गए। नियुक्ति विभाग ने लखीमपुर खीरी के डीएम से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर इन चारों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। नियुक्ति विभाग ने अब इन अधिकारियों को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें