फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विमान ने हवा में तीन बार लगाया गोता, यात्रियों की चीखें निकलीं, रोने लगे लोग, कई की तबीयत बिगड़ी

Tue, 08 Oct 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अचानक विमान काफी ऊंचाई से नीचे आ गया, फिर उसे सीधा ऊपर उठा दिया गया। ऐसा तीन बार किया गया, जिससे यात्रियों की सांसें फूल गईं। लोग चीखने लगे, महिलाएं रोने लगीं।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यह एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान ने हवा में तीन गोते लगाए, जिससे यात्रियों की चीखें निकल पड़ीं।

विज्ञापन


इंडिगो के विमान 6 ई 6165 ने अमृतसर से दोपहर 12.19 बजे टेकऑफ किया। इसे दोपहर 1.55 बजे अमौसी पर लैंड करना था। विमान में सवार रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह पत्नी साधना के साथ आ रहे थे। अचानक विमान काफी ऊंचाई से नीचे आ गया, फिर उसे सीधा ऊपर उठा दिया गया। ऐसा तीन बार किया गया, जिससे यात्रियों की सांसें फूल गईं। लोग चीखने लगे, महिलाएं रोने लगीं। इतना ही नहीं लगेज बॉक्स खुल गए और सामान गिर गया।

कई यात्रियों की तबीयत गड़बड़ा गई। हालांकि, पायलट ने विमान को सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। विशेषज्ञ बताते हैं कि एयर टर्बुलेंस में हवा चक्रवाती स्थिति बनाती है, जिसमें प्लेन के फंस जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान एयरपोर्ट पर उतरा तो यात्रियों को उम्मीद थी कि एयरलाइन प्रशासन हालचाल लेगा। पर, ऐसा नहीं किया गया। इससे यात्रियों में खासी नाराजगी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें