फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पांच सालों के लिए अडानी समूह का हुआ लखनऊ एयरपोर्ट, शुरू में 6 महीने के लिए मिला था लाइसेंस

Sat, 07 Oct 2023 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अमौसी एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बतायाकि डीजीसीए ने चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयरोड्रम लाइसें को सितंबर, 2028 तक नवीनीकृत किया है। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ का एयरपोर्ट आने वाले पांच सालों के लिए पूरी तरह से अडानी समूह के हाथों में आ गया है। अब एयरपोर्ट से जुड़े सभी काम अडानी की कंपनी ही देखेगी। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन का कामकाम अडाणी समूह देख रहा है, जिसके लाइसेंस को पांच साल के लिए रिन्यू किया गया है। 
विज्ञापन


जबकि अभी तक छह-छह महीने के लिए रिन्यूवल किया जा रहा था। अब पूरी तरह से अडाणी समूह द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन का कामकाज संभाला जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल संभालेगी। 

अमौसी एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बतायाकि डीजीसीए ने चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयरोड्रम लाइसें को सितंबर, 2028 तक नवीनीकृत किया है। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को छह महीने की अवधि तक दिया गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद इसे बढ़ाते हुए 26 सितंबर तक कर दिया गया। लेकिन अब पांच साल के लिए रिन्यूवल किया गया है। हवाई अड्डा प्रति दिन औसतन 17,700 यात्रियों की आवाजाही देखता है तथा 125 उड़ानें संचालित करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें