फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: किशोरी का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का आरोप, मांगे 20 लाख

Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोप है कि काजी ने बेटी का धर्मांतरण कराया और उसे पीटा भी। कुछ घंटे बाद बेटी ने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। तभी आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और 20 लाख रुपये पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर निवासी व्यक्ति ने काजी सहित चार लोगों पर 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपियों पर बेटी का धर्मांतरण कराने और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। उन्होंने गोमतीनगर पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पिता के अनुसार, उनकी बेटी पांच मई को रात करीब आठ बजे दुकान गई थी। घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि उजरियांव गांव निवासी शाहरुख, अम्मार रईस, दारुल वालेमा वरसिया के काजी और एक अज्ञात युवक ने उसे अगवा किया है। आरोप है कि काजी ने बेटी का धर्मांतरण कराया और उसे पीटा भी। कुछ घंटे बाद बेटी ने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। तभी आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और 20 लाख रुपये उजरियांव गांव पहुंचाने को कहा।

 

ये भी पढ़ें - यूपी में कल शाम 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात

ये भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, झांसी में तापमान 40 पार

विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। उनका कहना है कि पुलिस ने जबरन उनसे तहरीर बदलवा दी। उन्हें आशंका है कि बेटी की हत्या कर दी गई होगी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। किशोरी को जल्द सुरक्षित खोज निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें