फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: किन्नर से शादी रचाकर गहने और नकदी लेकर भागा युवक, पहले भी फरार हो चुका है आरोपी

Sat, 31 Jan 2026 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मामले में मदेयगंज की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी व उसके घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मदेयगंज के खदरा में किन्नर से शादी रचाने का आरोपी उनके गहने और नकदी लेकर भाग निकला। आरोपी के घरवालों ने भी किन्नर को धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मदेयगंज पुलिस ने पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


खदरा निवासी किन्नर सानिया ने बताया कि दो साल पहले विकासनगर के मारूफ ने उनसे शादी की थी। दोनों साथ में रहते थे।  21 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे वह जब काम पर निकलीं तो उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने सानिया से कहा कि मारुफ उन्हें धोखा दे रहा है। वह किसी और से निकाह कर रहा है और विदेश भागने की फिराक में है। यह सुन सानिया दंग रह गईं।

ये भी पढ़ें - 1900 करोड़ में बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर, जानें सभी निर्माण कार्य पूरा होने की टाइमलाइन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिर से लौटी ठंड...कोहरे से ढका आधा प्रदेश, हल्की बूंदाबांदी जारी; यहां दृश्यता हुई शून्य
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन अपने मकान मालिक को कॉल की तो वह मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। वह घर पहुंचीं तो पता चला कि मारूफ अपना सामान दो लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर भाग चुका था। सानिया ने बताया कि मारूफ पहले भी ऐसे ही भाग चुका था। मगर, थाने में शिकायत करने पर वह दोबारा साथ में रहने के लिए राजी हो गया था।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने मारूफ के घरवालों से बात करनी चाही तो उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता की। इंस्पेक्टर मदेयगंज के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें