फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर बेटे ने दी थी जान, पत्नी ने किया खुलासा, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

Fri, 02 Aug 2024 01:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

युवक ने अपनी मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। मामले में मृतक की पत्नी ने सास व ससुर समेत तीन पर गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर युवक ने जान दी थी। बुधवार को मृतक की पत्नी ने सास, ससुर सहित तीन के खिलाफ गुडंबा थाने में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गुडंबा के कुर्सी रोड अमन सिटी निवासी युवक ने 10 जून को घर में आत्महत्या कर ली थी। युवक की पत्नी का आरोप है कि उनकी सास के अयोध्या निवासी तबरेज नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर सास, ससुर और तबरेज उनके पति को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि तबरेज उन पर गलत नजर रखता था। पति को इस बारे में बताया तो उन्होंने उनको व बेटी को मायके भेज दिया।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने की टिप्पणी, बोले- दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या दलितों व आदिवासियों का जीवन भेदभाव मुक्त हो गया? मायावती ने उठाए सवाल
विज्ञापन


10 जून की रात साढ़े आठ बजे युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल की और रोने लगा। पत्नी ने बेटी से पति की बात कराई। इसके बाद युवक ने जान देने की बात कहते हुए कॉल काट दी। यह बात सुनकर पीड़िता दो भाइयों के साथ ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें युवक ने मां, पिता और तबरेज से जान का खतरा बताया था। अब आत्महत्या के मामले में युवक की मां, पिता और तबरेज के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें