फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: साली के सामने पति को मजाक करना पड़ा भारी, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम; कमरे में लटकी मिली लाश

Thu, 29 Jan 2026 07:04 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरानगर तकरोही इलाके में पति के मजाक से आहत 23 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला मॉडलिंग सीख रही थी। घटना के समय घर में पति और साली मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में इंदिरा नगर के तकरोही में बुधवार को पति ने साली के सामने मजाक किया, जिससे आहत पत्नी ने जान दे दी। सआदतगंज के लकड़ मंडी में रहने वाली तनु सिंह (23) ने चार साल पहले तकरोही निवासी राहुल श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। वह मॉडलिंग सीख रही थीं।

विज्ञापन


राहुल के मुताबिक, वह ऑटो चालक हैं। तीन दिन पहले वह सीतापुर अपने साढू अनिल के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पत्नी तनु, बड़ी साली अंजलि व उसके बेटे अभय के साथ गए थे। पार्टी के बाद वह मंगलवार को परिवार,  साली व उसके बेटे को लेकर वापस घर लौट आए। 

कमरा अंदर से बंद था

घर में वह तनु, अंजलि और अभय कमरे में बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान राहुल और तनु किसी बात को लेकर एक दूसरे का मजाक उड़ाने लगे। बातचीत में तनु को मजाक बुरा लग गया। तनु वहां से उठकर दूसरे कमरे में चली गई। राहुल भी खाना लाने के लिए बाहर चले गए। खाना लाने के बाद राहुल ने अंजली से तनु को बुलाकर लाने के लिए कहा। अंजली बहन को बुलाने के लिए दूसरे कमरे में गई। 

कमरा भीतर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी तनु ने दरवाजा नहीं खोला। अंजली ने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो तनु फंदे से लटकी मिली। बहन को फंदे पर देखकर अंजली की चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर राहुल और आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से राहुल ने तनु को फंदे से नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें