स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ‘लखनऊ 311’ एप का ट्रॉयल शुरू हो गया है। जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए एक तरफ जहां अतिक्रमण और नो पार्किंग वर वाहन खड़ा करने पर मौके पर ही चालान कर जुर्माना वसूला जा सकेगा।
इसके अलावा अलग-अलग विभागों के जरिए मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं को लिए अलग एप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी एप के जरिए उनको जोड़ दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक एसके जैन ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाया जा रहा है।
इसके तहत एक ही एप पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगे। यदि कोई ट्रैफिक, पुलिस, सिटी ट्रांसपोर्ट, स्ट्रीट लाइटिंग, वाटर सप्लाई, कचरा प्रबंधन, मेडिकल, बिजली व अन्य सुविधाओं को लेकर उससे संबंधित एप के बारे में जानना चाहता है तो उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। एप सूट पर उस उसका लिंक मिल जाएगा और वह सीधे उस सुविधा से जुड़ जाएगा।