न्यूज चैनल का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने बंथरा के बनी निवासी प्रतीक्षा प्रजापति से नौकरी के नाम पर 2.23 लाख रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर बंथरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्रतीक्षा के मुताबिक नौ सितंबर को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली ने खुद को न्यूज चैनल की कर्मचारी ऊषा भारती बताते हुए उनकी चैनल में नौकरी लगवाने की बात कही।
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा: सपा ने कहा कफ सिरप के आरोपी खेल रहे हैं फोटो का खेल, डिप्टी सीएम बोले हम उल्टा लटका देंगे
ये भी पढ़ें - वंदे मातरम पर चर्चा: डिप्टी सीएम केशव बोले- आजम खां ने भारत मां को डायन कहा पर सपा ने कभी निंदा नहीं की
पीड़िता ने टालमटोल की कोशिश की तो ऊषा ने कॉल साथी सत्यम दीक्षित को ट्रांसफर कर दी। उसने प्रतीक्षा को बातों में फंसा लिया। दोनों ठगों ने नौकरी के नाम पर उनसे कई बार में 2.23 लाख रुपये ठग लिए। झिझक के कारण पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में वह डीसीपी से मिलीं। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।