फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलयूः स्नातक चार वर्षीय कोर्स की परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक चार वर्षीय कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। बीए सातवें समेस्टर और बीकॉम सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी तक होंगी। विश्वविद्यालय ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश है। परीक्षा नियत्रंक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ने नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) में शोध को बढ़ावा देने के लिए स्नातक का कोर्स तीन की जगह चार वर्ष कर दिया है। लविवि सहयुक्त कॉलेजों में सत्र 2024-25 से चार वर्षीय स्नातक कोर्स की शुरुआत पहली बार हुई है। इसमें विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा दी गई है। छात्र चाहे तो तीसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ सकता है। इसमें वह स्नातक डिग्री हासिल कर सकता है, लेकिन इसे साधारण स्नातक की मान्यता ही होगी। वहीं, चार वर्ष पूरा करने पर वह यूजी विद रिसर्च की डिग्री हासिल करने के लिए अर्ह हो जाएगा। इसके बाद वह चाहे तो एक वर्ष का परास्नातक भी कर सकता है या सीधे पीएचडी में भी प्रवेश ले सकता है। लविवि में वर्ष 2020-21 से नई शिक्षा नीति प्रभावी है। इसलिए विवि में यूजी विद रिसर्च में दाखिला लेने वाले छात्रों का ये पहला बैच होगा जो परीक्षा में शामिल होगा।


बीए, बीकॉम सातवें समेस्टर की होंगी परीक्षाएं

बीए सातवें सेमेस्टर एआईएच, राजनीतिक शास्त्र रेगुलर, लोक प्रशासन रेगुलर, एमआईएच रेगुलर, भूगोल रेगुलर, अर्थशास्त्र रेगुलर मनोविज्ञान रेगुलर, अग्रेजी रेगुलर, अर्थशास्त्र रेगुलर और बीकॉम सातवें सेमेस्टर की परीक्षा एनईपी के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है परीक्षा का समय
दोपहर 2ः30 से शाम 4ः30

विषयवार ब्योरा वेबसाइट पर
स्नातक चार वर्ष के विषयवार परीक्षाओं की तिथियों का ब्योरा लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें