फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : लाइब्रेरी में समस्याओं पर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए मानद लाइब्रेरियन और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग उठाई कि लाइब्रेरी की समस्याओं को एक सप्ताह में ठीक कराया जाए। इसके खोलने का समय सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाए।
विज्ञापन

एनएसयूआई के पदाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने बताया कि साइबर लाइब्रेरी में इंटरनेट ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही यहां तमाम कंप्यूटर खराब पड़े हैं, जिन्हें सही नहीं कराया जा रहा है। शौचालयों में सफाई भी समय से नहीं होती है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस बाबत एनएसयूआई ने विरोध दर्ज कराते हुए कुलपति को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर विवि प्रशासन एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं करता है तो छात्र बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अभिषेक मौर्या, अर्सलान, अंकुश, हर्षित, अमित, रितेश, अली, आदित्य, तुषार समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें