फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवयुग में दूरस्थ शिक्षा भी हासिल कर पाएंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के पास रेगुलर कोर्स की पढ़ाई करने साथ ही दूरस्थ शिक्षा हासिल करने का मौका भी होगा। इसके लिए महाविद्यालय में संचालित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र पर स्नातक के कई कोर्स की अनुमति दी गई है। विद्यार्थी इसमें प्रवेश लेकर ऑनलाइन माध्यम से डिग्री पूरी कर पाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय में बीते वर्ष राजर्षि टंडन विवि के केंद्र की स्थापना की गई थी। इसमें 80 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। विवि ने अब यहां स्नातक पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ा दी है। केंद्र पर वर्ष में दो बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है। पहले चरण में जनवरी में प्रवेश लिए जा सकते हैं, जबकि दूसरे चरण में जुलाई में एडमिशन लिए जाएंगे। इसके लिए छात्राओं को केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और वह वहीं पर अपनी काउंसिलिंग भी करवा सकेंगे।
इन कोर्स में किया जा सकेगा आवेदन
छात्राएं स्नातक स्तर पर बीए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, दर्शन शास्त्र, बीएससी में गणित, रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान के साथ बीकॉम, एमकॉम और एमएसडब्ल्यू के लिए आवेदन कर सकेंगी। इसमें प्रवेश के बाद उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं करनी होंगी। परीक्षा तिथि घोषित होने पर परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें