फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः राज्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से की परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सम सेमेस्टर परीक्षा के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने संबद्ध जिलों हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ और रायबरेली के परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम से निगरानी की। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने उन्हें स्क्रीन पर हर जिले में चल रही परीक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण के बाद मंत्री ने कुलपति संग ऐतिहासिक टैगोर पुस्तकालय का अवलोकन किया। यहां उन्होंने भारत के मूल संविधान की प्रति को देखा। इसके बाद वह साइबर लाइब्रेरी पहुंचीं, जहां अध्ययन कक्ष में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों से बातचीत की। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें