फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट पर स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा कोर्सों के लिए नियमित, बैकपेपर, इम्प्रूवमेन्ट व इक्जेम्टेड परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि नियमित छात्रों को परीक्षा फॉर्म के साथ अलग से शुल्क जमा नहीं करना है। वे केवल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर सेमेस्टर की शुल्क रसीद के साथ विभागाध्यक्ष या संकायाध्यक्ष कार्यालय में जमा करेंगे। जमा परीक्षा फॉर्म को संकायाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष कार्यालय को ऑनलाइन माध्यम से अग्रसारित करते हुए सूची 29 अप्रैल तक परीक्षा विभाग में जमा करनी होगी। संबद्ध कॉलेजों के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म को तय परीक्षा शुल्क के साथ अपने कॉलेज में जमा करना होगा। इसके बाद वे ऑनलाइन भरे परीक्षा फॉर्म को लॉगिन से अग्रसारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रगौरव की परीक्षा पास करना जरूरी



स्नातक एनईपी पाठ्यक्रम में सत्र 2024-25 से प्रवेशित छात्रों के लिए राष्ट्रगौरव की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। बीते वर्षों में यदि कोई छात्र राष्ट्रगौरव की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका है तो वह परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरकर परीक्षा में शामिल हो सकता है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म में त्रुटि या समस्या आने पर विद्यार्थी परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 7897999211, 7897992064 और व्हाट्सएप नंबर 7897992062, लैंडलाइन नंबर 0522-4150500 या ई-मेल आईडी lu.supportstpLco.in का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें