फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को आग लगाने वाली किशोरी की 40 दिन बाद मौत

Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खुद को आग लगाने वाली किशोरी की 40 दिन बाद मौत
विज्ञापन
लखनऊ। दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर खुद को आग लगने वाली 17 वर्षीय किशोरी की 40 दिन बाद सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मलिहाबाद पुलिस आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब किशोरी की मौत के बाद पुलिस मामले में धारा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता निजी चालक हैं। परिवार में मां व इकलौती बहन है। 27 फरवरी की सुबह दंपती अस्पताल गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि घर में घुसकर राहुल ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया था।

किशोरी के पिता का कहना है कि घटना से क्षुब्ध होकर बेटी ने घर में खुद को आग लगा ली थी। वह 60 प्रतिशत झुलस गई थी। इलाज के 40 दिन बाद मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजन ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें