फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: प्रो. जेपी सैनी को एआईसीटीई में मिली उत्तरी क्षेत्र की कमान

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी. सैनी को शुक्रवार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की उत्तरी क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शिक्षा मंत्रालय के अधीन एआईसीटीई की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई।
विज्ञापन


एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. श्यामा रथ के अनुसार, परिषद ने अधिनियम की धारा 14(1) के तहत देश की आठ क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया है। प्रो. सैनी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।

नई जिम्मेदारी के तहत प्रो. सैनी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों के मानक और शैक्षणिक सुधारों की निगरानी करेंगे। उनका चयन उनके अनुभव और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में स्पष्ट दृष्टि को देखते हुए किया गया है। प्रो. सैनी ने कहा कि वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य तकनीकी शिक्षा में नवाचार बढ़ाना और पाठ्यक्रम को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें