फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : पीजी की प्रवेश परीक्षाएं 17 से 23 जुलाई तक

Wed, 09 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लविवि : पीजी की प्रवेश परीक्षाएं 17 से 23 जुलाई तक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 से 23 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें, देरी से आने वाले छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, यदि किसी छात्र के दो विषयों की परीक्षा एक ही समय पर होती है, तो वह 10 जुलाई तक संबंधित सूचना विवि की ईमेल आईडी pgluadmissions25gmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने छात्रों को सलाह दी है कि वे विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

प्रवेश परीक्षा विषयवार तिथियां

17 जुलाई
प्रथम पाली: मानव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, बीपीएड, सार्वजनिक स्वास्थ्य (सामुदायिक चिकित्सा)

द्वितीय पाली: सार्वजनिक स्वास्थ्य, भूविज्ञान, जैव रसायन

18 जुलाई
प्रथम पाली: अंग्रेजी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, गणित

द्वितीय पाली: फॉरेंसिक विज्ञान, एमपीएड, राजनीति विज्ञान

19 जुलाई

प्रथम पाली: वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र
द्वितीय पाली: रसायन विज्ञान, सांख्यिकी, मध्यकालीन व आधुनिक भारतीय इतिहास

20 जुलाई

प्रथम पाली: एलएलबी
द्वितीय पाली: एमबीए, एमटीटीएम

21 जुलाई

प्रथम पाली: एलएलएम, भूगोल

द्वितीय पाली: अस्पताल प्रशासन, समाजशास्त्र, जंतु विज्ञान

22 जुलाई

प्रथम पाली: हिंदी, लोक प्रशासन, भौतिकी
द्वितीय पाली: भूविज्ञान, खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी, मनोविज्ञान

23 जुलाई

प्रथम पाली: एमएड
द्वितीय पाली: अर्थशास्त्र, पत्रकारिता व जनसंचार, सामाजिक कार्य, एमकॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें