फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पहले चरण की प्रवेश काउंसिलिंग अब 11 तक

Wed, 09 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने आईटीआई दाखिले में पहले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अब 11 जुलाई तक संबंधित संस्थान में प्रवेश काउंसिलिंग का मौका दिया गया है। चारबाग राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि एससीवीटी के अनुसार, विभिन्न राजकीय व निजी आईटीआई में 98 से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रकिया जारी है। चयन सूची में शामिल बड़ी संख्या में विद्यार्थी काउंसिलिंग नहीं करा पाए। अब उन्हें राहत देते हुए 11 जुलाई तक एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें