फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : कंप्यूटर साइंस में पीएचडी प्रवेश पूरा करने का आदेश जारी

Tue, 06 Apr 2021 03:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
lu ; Order to complete phd in computer science
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस व होम साइंस विभाग में पिछले सत्र 2019-20 के पीएचडी प्रवेश पूरा न होने के मामले पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हुआ है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर सूचित करने को कहा है। साथ ही होम साइंस विभाग के प्रवेश मामले पर भी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘पिछले साल के प्रवेश हुए नहीं, नए साल की सीटें तय’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इसमें उन्होंने सत्र 2019-20 के पीएचडी प्रवेश पूरा किए बिना नए सत्र 2020-21 के लिए पीएचडी सीटें निर्धारित कर दी थीं।

वहीं, विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने के लिए भी कहा जा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि आज विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा गया है कि पिछले सत्र के प्रवेश पूरा कराकर जल्द से जल्द सूचित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि होम साइंस विभाग में विवि में रेगुलर फैकल्टी न होने के कारण पीएचडी प्रवेश नहीं हो पाए। कॉलेजों में पीजी की क्या स्थिति है? इसके लिए भी रिपोर्ट मांगी गई है, जल्द इस विभाग के पीएचडी प्रवेश का भी निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें