लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मेरिट प्रकिया के तहत छात्रावास आवंटित किए गए। एमए, एमकॉम, एमएससी के सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का आवंटन कैलाश छात्रावास में किया गया। इसी प्रकार एमएससी सेल्फ फाइनेंस की छात्राओं को निवेदिता छात्रावास आवंटित किया गया ।
दूसरी ओर एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को एलबीएस व महमूदाबाद , एमकॉम को एलबीएस व सुभाष छात्रावास, एमएससी प्रथम के छात्रों को एलबीएस और हबीबुल्लाह छात्रावास आवंटित किया गया। चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्टल फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।