फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः पीएचडी के 17 और विषयों के साक्षात्कार की तिथि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत 17 और विषयों के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी कर दी है। इनकी शुरुआत आठ जनवरी से होगी। प्रवेश विभाग ने अधिसूचना के माध्यम से समय सारिणी भी तय कर दी है।
विज्ञापन




पीएचडी में प्रवेश के लिए विवि में सात व आठ दिसंबर को लिखित परीक्षा करवाई गई थी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसकी सूची विवि की वेबसाइट पर है। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने बताया कि अर्ह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा।

इन विषयों के साक्षात्कार की तिथि तय

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरात्तव के एक से 43 अंक तक के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 व 44 से 87 तक के इंटरव्यू 18 जनवरी को होंगे। इसके लिए सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना होगा। कंप्यूटर साइंस के एक से 10 नंबर तक के अभ्यर्थियों को 15 जनवरी की सुबह 10:30 बजे व 11 से 17 तक के अंक वालों को दोपहर 01:30 बजे साक्षात्कार के लिए आना होगा। रक्षा अध्ययन, समाज कार्य विभाग के साक्षात्कार 11 जनवरी को होंगे। पब्लिक हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी ऑफ गवर्नेंस के साक्षात्कार आठ जनवरी, उर्दू के नौ जनवरी, पर्सियन के 13 जनवरी, ओरिएंटल संस्कृत के 10 जनवरी और गृह विज्ञान के 15 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन




शिक्षाशास्त्र व विधि विषय की समयसारिणी जारी



शिक्षाशास्त्र विषय के साक्षात्कार 10 व 11 जनवरी को होंगे। 10 को एक से 70 नंबर तक के अर्ह अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे व 71 से 140 वालों को दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। 141 से 210 अंक वालों को 11 की सुबह 10 बजे और 211 से 264 नंबर तक के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होना होगा। इसी तरह विधि विषय के अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 व 17 जनवरी को होंगे। इसमें एक से 267 नंबर तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

हिन्दी का साक्षात्कार 10 से

लविवि में हिंदी विषय में पीएचडी के लिए अर्ह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 10 व 11 जनवरी को आना होगा। 10 की सुबह 09:30 बजे एक से 140 अंक व 141 से 280 नंबर तक वालों को दोपहर एक बजे रिपोर्ट करना होगा। 281 से 420 तक के अंक वालों को 11 की सुबह 09:30 बजे व दोपहर एक बजे 421 से 538 नंबर तक के अर्ह अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें