फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के शोध छात्र गौरव प्रधानमंत्री के सामने देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के समाजशास्त्र विभाग में शोध छात्र गौरव ओझा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रस्तुति देंगे। 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के चौथे चरण में यह प्रस्तुति होगी।

इसमें प्रतिभाग के लिए लविवि में हुए तीसरे चरण के कार्यक्रम में 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अंतिम रूप से इनमें से 30 का चयन किया गया, जिसमें से गौरव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम के तृतीय चरण के आयोजन के लिए शासन ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नामित किया था। एपी सेन हॉल में पीडीएफ प्रस्तुतिकरण और साक्षात्कार हुआ। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा और उप निदेशक अजातशत्रु शाही के पर्यवेक्षण में आयोजन हुआ। प्रतिभागियों का साक्षात्कार भारत सरकार की ओर से नियुक्त विशेषज्ञ अजय कश्यप ने लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें