फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलटी ग्रेड की परीक्षा का बदला केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उप्र. लोक सेवा आयोग की ओर से छह दिसंबर को आयोजित की जा रही एलटी ग्रेड परीक्षा के केंद्रों में बदलाव किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि सात संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं अब विवि के पुराने परिसर में ही होंगी।
विज्ञापन

डॉ. विद्यानंद ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इसे देखते हुए महाविद्यालयों के एलटी ग्रेड परीक्षा के केंद्रों में बदलाव किया गया है। इनमें शिया पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, शशिभूषण डिग्री कॉलेज, विद्यांत पीजी कॉलेज, पं. दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज शामिल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों को बदलाव की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें