फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हाईवे पर टैंकर पलटा, एलपीजी गैस लीकेज होने से मचा हड़कंप

Fri, 24 Jan 2020 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
गैस टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। अयोध्या में हाईवे पर एलपीजी गैस टैंकर पलट गया। इसके पलटते ही गैस लीकेज हो गई। जिसके चलते लगभग 6 घंटे हाईवे बंद रहा।  
विज्ञापन


छह घंटे रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला गया। आपको बता दें कि कोतवाली नगर के साईं दाता कुटिया के पास हाईवे पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का गैस टैंकर पलट गया। गैस लीकेज बंद होने के बाद हाईवे खोला गया। हादसा देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि गैस टैंकर गोरखपुर जा रहा था।

हादसे में पिता की मौत, बेटी व भाजपा नेता समेत छह घायल
वहीं इससे पहले संतकबीरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास गुरुवार की भोर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं बेटी व भाजपा नेता समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से भाजपा नेता समेत दो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक कन्हैया बेटी के साथ बुद्धा पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

कुशीनगर जिले के नगर पालिका हाटा के मठिया के रहने वाले 55 वर्षीय कन्हैया मिश्र, 23 वर्षीय बेटी दिव्यांजली और हाटा कस्बे के रहने वाले 29 वर्षीय भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी, 22 वर्षीय धनंजय मल्ल, 36 वर्षीय अजय शर्मा और 25 वर्षीय कृष्णा यादव लखनऊ से स्कार्पियो से आ रहे थे।

कन्हैया की बेटी दिव्यांजली मिश्रा को बृहस्पतिवार को बुद्धा पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। अभी लोग कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास श्रीराम हॉस्पिटल के समीप पहुंचे ही थे।

उसी दौरान रास्ते में अचानक जानवर के आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कन्हैया मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी दिव्यांजली, भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी, धनंजय शर्मा, अजय शर्मा और कृष्णा यादव घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

बाद में सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अजय शर्मा स्कार्पियो को चला रहे थे। जबकि अन्य लोग उसमें बैठे हुए थे।

चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो के पलट जाने से हादसा हो गया। घायलों में भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी और चालक अजय शर्मा का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें