फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर 35 रुपये महंगा, व्यवसायिक सिलेंडर के भी दाम बढ़े

Wed, 01 Aug 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल कंपनियों ने एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी कर ग्राहकों को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू श्रेणी के 14.2 किग्रा भार के सिलेंडर की कीमत में 35 रुपया और व्यवसायिक श्रेणी के सिलेडर की दर में 43 रुपया की बढ़ोत्तरी की है। मासिक रेट रिवीजन बाद निर्धारित नयी बिक्री दर गुरुवार एक अगस्त से लागू हो गई।

विज्ञापन


इसके तहत अब उपभोक्ताओं को 14.2 किग्रा का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 793 की जगह 828 रुपया में मिलेगा। कीमत में हुई इस वृद्धि के कारण सब्सिडी कोटे के सिलेंडर पर अब डिलीवरी बाद 311.50 रुपया सब्सिडी राशि उपभोक्ता के लिंकअप बैंक खाते में पहुंचेगी।

इससे सब्सिडीयुक्त कोटे का फायदा उठाने वाले कस्टमरों की जेब पर इस बढ़ोत्तरी का सीधा भार नहीं पड़ेगा। आईओसी कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि व्यवसायिक श्रेणी के 19 किग्रा भार का सिलेंडर बिक्री दर में हुई 43 रुपया की बढ़ोत्तरी बाद यह अब उपभोक्ता को 1403 की जगह 1446 रुपया में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें