फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पूरा करेंगे सस्ते फ्लैट का वादा

Sun, 12 Oct 2014 12:03 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर मिडिल क्लास के लोगों का घर का सपना जल्द साकार हो सकेगा । राज्य सरकार इनके लिए अफोर्डेबल हाउसिंग नीति लाने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें 20 लाख रुपये तक दो कमरों का फ्लैट मुहैया कराने की योजना है। योजना में 500 से 800 वर्ग फीट में बने फ्लैट दिए जाएंगे। आवास विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है।

जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। सूबे में गरीब और उच्च वर्ग के लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराने की नीति तो पहले से ही है। पहली बार अल्प मध्य वर्ग को सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए नीति बन रही है।
विज्ञापन


घनी आबादी में ऐसे फ्लैट बनाने के लिए फ्लोर एरिया रेसियो (एफएआर) में भी छूट दी जाएगी। इससे विकासकर्ता कंपनी पर निर्माण लागत कम आएगी और फ्लैट सस्ते होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली बाद लॉन्च करने की तैयारी

आवास विभाग इस योजना को दीपावली के बाद लॉन्च करने की तैयारी में है। आवास विभाग का मानना है कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट जल्द ही मंजूरी दे देगी।

योजना में धांधली न हो इसके लिए एक टीम बनेगी। अक्सर आम लोगों की योजनाओं का लाभ बिचौलिये उठाते हैं और आगे चलकर मनचाही कीमतों पर बेच देते हैं।

इन फ्लैट्स की बुकिंग के लिए अखबारों में विज्ञापन भी निकाला जाएगा। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने बताया कि राज्य सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग नीति जल्द ही लाने जा रही है।

कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। इससे लोअर मिडिल क्लास के लोगों की मकान पाने की चाहत पूरी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें