फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते आवास भी बन सकते ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट, अमेरिकी संस्था यूएस-एड ने माना सक्सेस स्टोरी

Fri, 24 Jul 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम आवास का मॉडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सस्ते व अफोर्डेबल आवास को भी ग्रीन बिल्डिंग और ऊर्जा दक्ष बनाया जा सकता है। एलडीए के इंजीनियरों ने नया मॉडल तैयार किया है। वहीं, अमेरिकी संस्था यूएस-एड ने माना है कि यह संभव है। एलडीए के प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को यह सफलता मिली है।

विज्ञापन


यूपी सरकार की न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (नेडा) ने भी पीएम आवास के निर्माण को ऊर्जा दक्ष व ग्रीन बिल्डिंग मानते हुए चार, पांच स्टार रेटिंग दी है। प्रमाण पत्र भी एलडीए को मिल गया है। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि शारदानगर विस्तार योजना में 2256 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया है। चार मंजिला इन भवनों की लागत कम रखने के साथ ग्रीन बिल्डिंग बनाने पर भी जोर दिया गया। 

30 जुलाई से खुल सकते हैं पंजीकरण
एलडीए के प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण 30 जुलाई से खुल सकते हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि इसके लिए जरूरी रेरा का पंजीकरण नंबर मिल गया है। अब शारदानगर विस्तार और बसंतकुंज योजना में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण खोला जा सकेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। वहीं, आवंटन की प्रक्रिया भी एलडीए तेजी से पूरी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए के निर्माण को टेस्ट में सफल पाया गया

मुख्य अभियंता का कहना है कि यूएस-एड ने पिछले महीने पूरे देश के करीब 150 विशेषज्ञों को अपने मैत्री प्रोजेक्ट में वेबिनार के जरिए जोड़ा। इस प्रोजेक्ट में एक थीम चुनी गई कि क्या अफोर्डेबल हाउसिंग को ग्रीन बिल्डिंग और ऊर्जा दक्ष बनाया जा सकता है? इसके केस स्टडी में शारदानगर विस्तार में बनाए प्रधानमंत्री आवास को लिया गया। यह सबसे कम कीमत के आवास हैं।

एलडीए के कराए गए निर्माण को टेस्ट में सफल पाया गया। इसको पूरे देश में सराहना मिली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन मंत्रालय भी इसकी स्टडी करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें