फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रेमी ने शादी करने से किया इन्कार, युवती ने थाने में जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Sat, 28 Mar 2026 08:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में प्रेमी ने शादी करने से इन्कार किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। समझौते के लिए मामला थाने पहुंचा था। वहीं पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार को प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर दलित युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि थाने में समझौते के दौरान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हरचंदपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 22 वर्षीय बेटी का अचलेश्वर बाजार रहवां निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया। साथ ही शादी करने की बात कही थी। बाद में युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

सुलह न होने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया

इस वजह से उनकी बेटी ने 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, कहा जा रहा है कि मामला थाने पहुंचा था तो दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास चल रहा था। बात नहीं बनने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

बड़ी बहन का कहना है कि युवक और उसके परिवार वालों ने थाने में लिखित पत्र देकर शादी करने की बात कही थी। इसके बावजूद उनकी बहन को थाने से भगा दिया गया।

युवक शादी करने से इन्कार कर रहा था

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती पुलिस से युवक से शादी कराने की बात कह रही थी। युवक शादी करने से इन्कार कर रहा था। इसी वजह से युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें