वाटर प्लांट में लगे मीटर की जांच करते हुए टीम के अभियंता
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार शाम को एक वाटर प्लांट को चोरी की बिजली से चलाते हुए पकड़ा गया। प्लांट के संचालक ने स्मार्ट मीटर से पहले तार को काटकर मीटर को बाईपास कर लिया था। मामले में करीब 25 लाख रुपये जुर्माना निर्धारित होने का अनुमान है। जानकारी में आने पर प्लांट की बिजली काटकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।