लखनऊ के कैंट थाने में मंगलवार देर रात तक हंगामा होता रहा। यहां पहुंचे एक प्रेमी युगल ने पुलिस से शादी कराने की मांग कर रहा था। पुलिस जोड़े को अपने-अपने घर जाने के लिए दबाव बना रही थी। जोड़े बालिग थे। इसलिए वह अपनी बात पर डटें रहे।
जब बात नहीं बनी तो एक-एक कर पुलिसकर्मी वहां से खिसकने लगे। कैंट क्षेत्र के रहने वाला 26 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती देर रात करीब साढ़े नौ बजे थाने पहुंच गए। दोनों को देख पुलिसकर्मियों ने सोचा कि फरियादी होंगे।
कुछ देर तक बाहर ही बैठे रहे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उनसे आने का कारण पूछा। जोड़े ने बताया कि उन्हें इंस्पेक्टर साहब से मिलना है। कुछ देर इंतजार के बाद इंस्पेक्टर के सामने पेश हुए।
दोनों ने इंस्पेक्टर से कहा कि हम बालिग है। शादी करना चाहते हैं। तो इंस्पेक्टर ने जवाब दिया कि कोर्ट में जाकर शादी कर लो। इस पर दोनों थाने में ही शादी करने की बात कही।