फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक छह घरों में की लूट, सोती रही पुलिस

Fri, 30 Sep 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बक्से तोड़कर कीमती सामान ले गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पारा में डकैती के दौरान मासूम से दरिंदगी और काकोरी में डकैती की वारदात के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


यह पुलिस की निष्क्रियता का ही नतीजा है कि बुधवार रात बदमाशों ने बीकेटी के कठवारा गांव में पूरी रात घूम-घूमकर घर खंगाले। छह घरों में धावा बोला।

चार घरों में लोगों की नींद खुलने से बदमाश भाग निकले जबकि दो मकानों से लाखों रुपये के जेवर-नकदी समेट ले गए।

बृहस्पतिवार सुबह वारदात की जानकारी पाकर एएसपी ट्रांस गोमती जयप्रकाश, सीओ बीकेटी जावेद अहमद खान सहित डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
Trending Videos

कमरों में पहुंचे तो होश उड़ गए

कठवारा गांव के खेरवा मजरा निवासी किसान मथुरा प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह मंडी जाने के लिए उठे तो दरवाजा खुला पाया। वह भीतर कमरों में पहुंचे तो होश उड़ गए।

आलमारियां खुलीं थीं और उनमें रखा सामान बिखरा हुआ था। कुछ बक्से गायब थे। मथुरा प्रसाद ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। इसी बीच गांव के दूसरे छोर पर रहने वाले किसान रामसेवक लोधी ने भी चोरी की जानकारी देते हुए हड़कंप मचा दिया।

गांव के महावीर लोधी, पुत्तीलाल और उलरापुर गांव के किसान प्रताप सिंह उर्फ बउवा सहित चार लोगों ने भी ताले टूटे होने की जानकारी दी।

हालांकि, इनमें से किसी के घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। ग्रामीणों का कहना था कि चोरों ने ताले तोड़े लेकिन किसी के जागने या आहट से घबराकर भाग गए।
विज्ञापन

कहीं मेन गेट से तो कहीं पेड के सहारे घर में घुसे बदमाश

बकौल मथुरा प्रसाद, चोर मुख्य दरवाजे का कुंडा खोलकर भीतर घुसे और दो आलमारी व एक बक्से में रखे एक लाख रुपये, एक मोबाइल फोन व दस लाख रुपये के जेवर ले गए।

पुलिस रामसेवक के घर पहुंची तो पता चला कि बदमाश नीम के पेड़ के जरिए छत के रास्ते भीतर घुसे और दो बड़े व एक छोटे बक्से में रखे 25000 रुपये नकद व छह लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस ने दोनों की तरफ से चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि बदमाश छोटे बक्से उठाकर ले गए थे जो गांव के बाहर खेत में पडे़ मिले। बदमाशों ने खेत में ही बक्से तोड़कर कीमती सामान निकाला होगा।

उनकी तलाश में आसपास कॉम्बिंग कराई गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश दो मोबाइल फोन ले गए हैं, जिन्हें सर्विलांस पर लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें