फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनसभाओं में भगदड़ को लेकर डीजीपी मुख्यालय सतर्क, बढ़ेगी फोर्स, बनाई जा रही विस्तृत कार्ययोजना

Sat, 25 May 2024 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी मुख्यालय की तरफ से लोकसभा की बची सीटों पर होने वाली जनसभाओं को लेकर जल्द ही अहम दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी है। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस को जनसभाओं में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में दौरान कई जनसभाओं में मची भगदड़ की घटनाओं को डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। लोकसभा की बची सीटों पर होने वाली जनसभाओं को लेकर जल्द ही अहम दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी है। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस को जनसभाओं में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। वहीं, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


बीते दस दिनों के दौरान जनसभाओं में उमड़ने वाली भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। प्रयागराज में तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुरक्षा घेरा बनाकर कार्यक्रम स्थल से निकालना पड़ गया। इसे डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए शेष जिलों के पुलिस कप्तानों को खास एहतियात बरतने को कहा है। जनसभा स्थल पर फोर्स की तादाद बढ़ाने के साथ अराजक तत्वों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं, यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अस्थायी हैलीपैड के आसपास भीड़ जुटने न दी जाए। इसके मद्देनजर सुरक्षा शाखा के अधिकारियों से भी समन्वय बनाकर रखा जाए ताकि वीवीआईपी की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें