फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोकसभा चुनाव में सपा को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट'

Sun, 03 Nov 2013 02:24 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव और  अखिलेश यादव ने अपने बजट में खेती और गांवों को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव जिस तत्परता, कौशल और विश्वास के साथ विकास के एजेंडे पर चल रही है, उससे उत्तर प्रदेश पांच साल में उत्तम प्रदेश बन जाएगा।

प्रदेश की जनता रिटर्न गिफ्ट में सपा को लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें देगी।

चौधरी ने कहा, मुलायम सिंह यादव बराबर इस बात पर जोर देते हैं कि किसान की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली समाहित है। अच्छी फसल होने से व्यापार और सरकारी राजस्व भी बढ़ता है।

उन्होंने अपनी सरकारों में गांवो के विकास पर सर्वाधिक जोर दिया था। यही काम अखिलेश यादव ने किया।

सपा सरकार ने अपने पहले बजट में ही किसानों की 30 हजार रुपये तक की कर्जमाफी, मुफ्त सिंचाई, खाद बीज की उपलब्धता और भूमि सेना को पुनजीर्वित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की 68 प्रतिशत जनता खेती पर निर्भर है। कृषि की उपेक्षा से ही यह प्रदेश पिछड़ता गया है।

पांच वर्ष के बसपा राज में सरकारी खजाना विकास कार्यो के बजाय पार्को, स्मारकों और पत्थर की प्रतिमाओं पर लुटाया जाता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें