फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में नफरत फैला रही है भाजपा, 2019 के चुनाव होंगे लोकतंत्र के लिए निर्णायक: अखिलेश

Sat, 03 Nov 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए निर्णायक है। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को कमजोर करना चाहती है। इनके झूठे दावों का मुकाबला समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।

विज्ञापन


यादव शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर सपा के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और महासचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र करके नई-नई चालें चल रही है।

भाजपा ने सपा को बदनाम करने का अभियान छेड़ रखा है। भाजपा राज में देश की संपदा कुछ पूंजीपति घरानों तक सिमटती जा रही है। उन्होंने भाजपा पर सामाजिक न्याय के खिलाफ होने का आरोप भी मढ़ा।
विज्ञापन


साथ ही जाति आधारित जनगणना की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, विधान सभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और एमएलसी अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

अखिलेश से मिले बीटीसी प्रशिक्षु, लड़ाई में मांगा सहयोग

अखिलेश यादव से मुलाकात करते बीटीसी प्रशिक्षु
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से शनिवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के 21 मई के शासनादेश के कटऑफ को बनाए रखने के आंदोलन में सहयोग की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने अभ्यर्थियों के उत्पीड़न की आलोचना की। कहा कि भाजपा राग-द्वेष से काम करती है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का चरित्र है। बीटीसी प्रशिक्षुओं को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। साथ ही लाठीचार्ज की निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें