फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवध की छह सीटों पर कांटे की टक्कर, प्रदर्शन दोहराने की चुनौती, 2019 में बेहद कम था जीत का अंतर

Tue, 23 Apr 2024 02:23 PM IST
ishwar ashish अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अवध की छह सीटों पर जीत के लिए कड़ी जोर आजमाइश चल रही है। 2019 में इनमें से पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कई सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम था।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। सबसे बड़े चुनावी दंगल में बाजी मारने के लिए सभी दल कदम बड़ी ही चतुराई से बढ़ा रहे हैं। 2019 के आम चुनाव में अवध क्षेत्र से भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं थीं, मगर यहां पर छह सीटें ऐसी रहीं जहां जीत का प्रतिशत मात्र 0.5 से 10 तक रहा।

विज्ञापन


इनमें पांच सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि एक पर बसपा का कब्जा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें दो सीटों पर जीत-हार का मार्जिन दो प्रतिशत से भी कम रहा है। ऐसे में राजनीतिक रणनीतिकार इन सीटों पर इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जता रहे हैं। यहां भाजपा और बसपा को जहां अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है, वहीं गठबंधन के प्रत्याशियों की भी राह आसान होने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें - वोटर हिंदुस्तानी... घर परिवार नेपाल में, लोकसभा चुनाव में सीमा पर दोहरी नागरिकता के मतदाता बनेंगे मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर: सपा में फिर से टिकट बदलने के कयास, टिकट कटने वाले प्रत्याशी से बोले अखिलेश, भीम को मिठाई खिलाओ!


यूपी में अस्सी की रस्साकसी के लिए जोर आजमाइश चल रही है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अवध क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना सभी पार्टियों का लक्ष्य है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अवध क्षेत्र की सबसे ज्यादा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। केवल एक श्रावस्ती सीट बसपा के खाते में गई थी। इन सबके बीच यहां की कम मार्जिन से हुई जीत-हार वाली सीटों पर दोबारा परचम लहराना भी भाजपा और बसपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। भाजपा ने पिछले चुनाव में सुल्तानपुर से जीत हासिल की थी, लेकिन अंतर दो फीसदी से भी कम रहा। इनमें एक सीट श्रावस्ती बसपा के पास है। इसके अलावा चार अन्य सीटों पर जीत का मार्जिन पांच से 10 फीसदी तक रहा।

2019 : जहां जीत-हार का मार्जिन दो प्रतिशत से भी कम रहा
लोकसभा सीट -- सांसद -- पार्टी -- जीत का प्रतिशत -- जीत का अंतर  
श्रावस्ती -- राम शिरोमणि वर्मा --  बसपा  -- 44.3 प्रतिशत  -- 0.53 प्रतिशत 
सुल्तानपुर  -- मेनिका गांधी  -- भाजपा  -- 45.88 प्रतिशत -- 1.45 प्रतिशत

लोकसभा सीट -- सांसद -- पार्टी -- जीत का प्रतिशत -- जीत का अंतर  
अमेठी -- स्मृति इरानी -- भाजपा -- 49.69 प्रतिशत -- 5.85 प्रतिशत
फैजाबाद -- लल्लू सिंह -- भाजपा --  48.65 प्रतिशत --  6.02 प्रतिशत
मोहनलालगंज -- कौशल किशोर -- भाजपा -- 49.58 प्रतिशत -- 7.10 प्रतिशत
बाराबंकी -- उपेंद्र सिंह रावत -- भाजपा -- 46.37 प्रतिशत -- 9.53 प्रतिशत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें